24 Apr 2024, 10:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया: चुनाव आयोग मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 10:15AM | Updated Date: May 4 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया में चुनाव आयोग के मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में 14 लोग मारे गए। हमले के बाद कार्यालय की इमारत में आग लग गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। आयोग के प्रवक्ता खालिद उमर ने दो आत्मघाती हमलावर होने की पुष्टि करते हुए बताया अल्ला-हो-अकबर का नारा लगाते हुए हमलावरों ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया।
 
विस्फोट के बाद कुछ हमलावरों ने चुनाव आयोग के कर्मियों पर फायरिंग भी की। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल हालात को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं। त्रिपोली के मध्य इस तरह का हमला करीब तीन साल बाद हुआ है। आतंकी संगठन के हमले को संयुक्त राष्ट्र की अगुआई में देश में चुनाव कराने के प्रयासों को झटका देने का प्रयास माना जा रहा है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुख्यालय से काला धुआं निकलते हुए देखा और गोलियों की आवाज सुनी। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस आतंकी हमले की निंदा की है और इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारवालों के प्रति संवेदना प्रकट की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट किया कि इस तरह के हमले लीबिया को राष्ट्रीय एकता मजबूत करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने से रोक नहीं सकते।
 
संयुक्त राष्ट्र इस साल के अंत तक लीबिया में चुनाव कराना चाहता है, जिससे लोकप्रिय सरकार सत्ता संभालकर हालात में सुधार करने का प्रयास करे। चुनाव आयोग इस समय मतदाता सूची तैयार करने का कार्य कर रहा है। दिसंबर 2017 से अभी तक आयोग ने करीब दस लाख नए मतदाता सूचीबद्ध किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »