29 Mar 2024, 19:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार मामले को दबाने के लिए वकील को दिए पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 12:37PM | Updated Date: May 3 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम में गत माह शामिल हुए न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी के मुताबिक ट्रंप ने पोर्न स्टार के साथ संबंध के मामले को दबाए रखने के लिए अपने वकील को वर्ष 2016 में एक लाख 30 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।  
 
ट्रंप ने अपने एक बयान में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्­स को पैसे दिए जाने की जानकारी होने से इंकार किया था। पोर्न स्टार के मुताबिक 2006 में उसके ट्रंप के साथ अवैध संबंध रहे थे। ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार को अवैध संबंध को लेकर चुप रहने के लिए पैसे देने की बात स्वीकार की है। 
 
फॉक्स न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में श्री गिउलियानी ने कहा कि पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे दिए जाने की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को थी।  लंबे समय से ट्रंप के मित्र रहे गिउलियानी ने कहा कि इस मामले में एक लॉ फर्म के माध्यम से पोर्न स्टार को पैसे दिए गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »