28 Mar 2024, 15:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेरूसलम का दौरा करेंगे डोनाल्ड ट्रंप!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 12:18PM | Updated Date: May 3 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जेरूसलम का दौरा कर सकते है। अमेरिका इसी महीने इजरायल के शहर तेल अविव से अपना दूतावास जेरूसलम में स्थानांतरित कर रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए यह बात कही। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में कहा था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की मेहमान नवाजी करना पसंद करेंगे। अमेरिका द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के बाद उसके अरब सहयोगी देश नाराज हो गए लेकिन नेतन्याहू के साथ उनके संबंध प्रगाढ़ हो गए। ट्रंप ने यह घोषणा करने के बाद भी जेरूसलम में दूतावास के शुभारंभ में हिस्सा लेने की बात कही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »