20 Apr 2024, 10:11:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आग में झुलसने से भारतीय मूल की महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 12:12PM | Updated Date: May 3 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक घर में आग लगने की घटना में भारतीय मूल की एक महिला और उसके दादा -दादी की मौत हो गई जबकि महिला के दो बच्चे घायल हो गए। मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस दुखद हादसे में हरलीन मग्गू और उसके दादा-दादी रागवीर कौर कैंठ (82) और प्यारा कैंठ (87) की मौत हो गई।
 
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरलीन की 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा इमारत में फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने दोनों को वहां से बाहर निकाला। नासाउ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती दोनों बच्चों में से लड़की की हालत गंभीर बताई जा रहा और लड़के की हालत स्थिर है। न्यू यॉर्क शहर के दमकल विभाग के उप-प्रमुख माइकल गाला ने रिपोर्ट में बताया कि घर में सात अन्य लोग भी मौजूद थे जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »