28 Mar 2024, 17:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य सोमालिया में बाढ़ से छह लाख लोग प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 11:34AM | Updated Date: May 3 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सोमालिया के बड़े हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और करीब एक लाख 75 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र बाढ़ एवं कृषि संगठन के मुताबिक बाढ़ की ऐसी खराब स्थिति इससे पहले कभी नहीं देखी गई और वर्तमान में जल स्तर 50 साल की अवधि में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कल संवाददाताओं से कहा, आंतरिक रूप से विस्थापित लोग बाढ़ से बहुत प्रभावित हुए हैं और कई निचले इलाकों में शिविर लगाये गये हैं।
 
उन्होंने कहा, मानवीय स्तर पर पानी, स्वच्छता, आश्रय और खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता के आधार पर बांटा जा रहा  है। पिछले साल एक विनाशकारी सूखे के बाद छह लाख लोग प्रभावित हुए और उसके कुछ महीनों में लोगों को भारी बारिश और तेज बाढ़ का समाना करना पड़ा है। सोमालिया में मानवतावादी मामलों  के समन्वय के रूप में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में उप प्रमुख यिंगविल फॉस ने कहा बारिश के कारण हालत बदतर हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »