24 Apr 2024, 20:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फेसबुक पर डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने पॉप्युलर हैं पीएम नरेंद्र मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 11:32AM | Updated Date: May 3 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही ट्विटर के बेताज बादशाह हों लेकिन फेसबुक पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी पीछे हैं। एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है। इस स्टडी के मुताबिक दिग्गज सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर फॉलोवर्स के मामले में मोदी दुनिया के नेताओं में टॉप पर हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी के 4 करोड़ 32 लाख फॉलोवर्स हैं। यह संख्या फेसबुक पर ट्रंप के फॉलोवर्स की तुलना में करीब-करीब दोगुनी है। कम्युनिकेशन फर्म बर्सन मार्सटेलर के मुताबिक फेसबुक पर ट्रंप के 2 करोड़ 31 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं।
हालांकि एशिया में ट्विटर की तुलना में फेसबुक ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
 
एक वजह यह भी है कि एशियाई नेताओं के फेसबुक फॉलोवर्स ज्यादा होते हैं। फेसबुक पर फॉलोइंग में करीब 50 फीसदी इजाफा होने के बाद 96 लाख फॉलोवर्स के साथ कंबोडिया के पीएम हुन सेन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। स्टडी के मुताबिक मजेदार बात यह है कि कंबोडिया में कुल फेसबुक यूजर्स (71 लाख) से अधिक फॉलोवर्स पीएम के पास हैं। हालांकि कंबोडिया की आधिकारिक भाषा खमेर बोलने वाले 1 करोड़ 44 लाख लोग फेसबुक पर हैं। फर्म 1 जनवरी 2017 से 650 व्यक्तियों, संगठनों, राष्ट्रों के मुखियाओं समेत अन्य के फेसबुक पेजों का अध्ययन कर रही है। इसके मुताबिक फॉलोवर्स के मामले में पीछे रहने के बाद भी ट्रंप के फेसबुक पर इंटरैक्शन अधिक हैं। 
 
डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर औसतन रोजाना पांच पोस्ट डालते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति को कॉमेंट्स, लाइक्स और शेयर्स के रूप में पिछले 14 महीनों में 20 करोड़ 40 लाख से अधिक इंटरैक्शन हासिल हुए। मोदी को इस दौरान फेसबुक पर 11 करोड़ 30 लाख से अधिक इंटरैक्शन मिले यानी कि करीब ट्रंप के आधे। स्टडी के मुताबिक ट्रंप फेसबुक पर औसतन रोजाना 5 पोस्ट डालते हैं, मोदी की तुलना में यह दोगुने से भी अधिक है।
 
1 करोड़ 60 लाख फॉलोवर्स के साथ जॉर्डन की क्वीन रानिया इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। बुधवार को पेश की गई इस स्टडी में वैश्विक नेताओं को भी सामने लाया गया जिनके फेसबुक पेज सोशल मीडिया टीम नहीं बल्कि वह खुद हैंडल करते हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आॅर्डर्न इस मामले में काफी सक्रिय हैं और अक्सर घर यहां तक कि कार से भी फेसबुक लाइव करती रहती हैं। सात महीने की इस प्रेगनेंट नेता को फेसबुक पर सबसे अधिक प्यार भी मिला है। स्टडी के मुताबिक इन्हें फॉलोवर्स की तरफ से मिले कुल रिऐक्शन में 14 फीसदी दिल के रिऐक्शन हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »