25 Apr 2024, 16:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंबर रड ने दिया इस्तीफा, जाविद बने ब्रिटेन के नए गृहमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 11:18AM | Updated Date: May 1 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। आव्रजन कांड में घिरीं ब्रिटेन की गृहमंत्री अंबर रड ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अप्रवासियों को वापस स्वदेश भेजने को लेकर ब्रिटिश संसद को गलत जानकारी दी थी। रड का इस्तीफा ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के लिए एक बड़ा झटका है। लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे कैरिबियाई निवासियों को अवैध अप्रवासी बताने पर मे सरकार को काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा।
 
संसद की गृह मामलों की प्रवर समिति ने पिछले सप्ताह रड से विंडरश जेनरेशन यानी कैरिबियाई अप्रवासियों को भेजने के कोटा के बारे में सवाल पूछा था। समिति के समक्ष रड ने अवैध अप्रवासियों को निकालने के ब्रिटिश गृह विभाग के लक्ष्य की जानकारी से इन्कार किया था। उनके बयान और मीडिया में छपी खबर में असमानता पाई गई। गार्जियन अखबार ने रड द्वारा मे को लिखा गया पत्र प्रकाशित किया था, जिसमें अप्रवासियों को जबरन भेजने के लक्ष्य की बात कही गई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि दशकों से ब्रिटेन में रह रहे कुछ कैरिबियाई अप्रवासियों का मेडिकल केयर बंद कर दिया गया या उन्हें डिपोर्ट करने की धमकी दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »