25 Apr 2024, 13:44:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग के साथ पीस हाउस में बैठक का दिया सुझाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 11:15AM | Updated Date: May 1 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ पीस हाउस में बैठक करने का सुझाव दिया है। पीस हाउस उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित है। इसी स्थान पर शुक्रवार को किम और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने शिखर बैठक की थी।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया के साथ बैठक के लिए कई देशों पर विचार किया जा रहा है। लेकिन किसी तीसरे देश की अपेक्षा पीस हाउस/फ्रीडम हाउस ज्यादा महत्वपूर्ण और स्थायी जगह है। तीन से चार हफ्ते में ट्रंप-किम की मुलाकात होने की संभावना है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि किम के साथ शिखर वार्ता के लिए पांच जगहों पर विचार किया जा रहा है।
 
हालांकि वह कई बार यह भी कह चुके हैं कि बातचीत नहीं भी हो सकती है। इस बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा कि ऐतिहासिक कोरिया शिखर वार्ता के लिए उनके नोबेल पुरस्कार जीतने की जगह ट्रंप इसके हकदार हो सकते हैं। हमें केवल शांति की जरूरत है। साल 2000 में पहली कोरिया वार्ता के लिए द. कोरिया के राष्ट्रपति किम दे-जुंग को नोबेल पुरस्कार मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »