16 Apr 2024, 21:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संसद में दी भ्रामक जानकारी तो गृहमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 3:22PM | Updated Date: Apr 30 2018 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रड को संसद को गुमराह करने पर अपना पद छोड़ना पड़ा है। रड ने अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजे जाने के मामले में संसद में भ्रामक जानकारी दी थी जिसे लेकर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
उन्होंने संसद में कहा था कि उनके विभाग की अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजे जान की कोई योजना नहीं है और इसके बाद से उनके बयान को लेकर जोरदार निंदा की गई थी तथा उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया था। प्रधानमंत्री थेरेसा मे को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा "मैं इस्तीफा दिए जाने को इसलिए महसूस करती हूं क्योंकि अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने के लक्ष्य के बारे में मैने अनजाने में गृह मंत्रालय की समिति को भ्रामक जानकारी दी। मुझे इस बारे में जानकारी होनी चाहिए थी और अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »