29 Mar 2024, 05:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय नेवी के विमान की मॉस्को के करीब इमरजेंसी लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 11:23AM | Updated Date: Apr 30 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नेवी के एक एयरक्राफ्ट आईएल-38 की मॉस्को के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान को रूस में सुधार के लिए भेजा गया था। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान की चेचिस में खराबी आ गई थी।
 
रूस में ही बना है आईएल-38
- आईएल-38 विमान रूस में ही बनाया गया है। यह एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट है।
- भारतीय नेवी के एक अफसर के मुताबिक, एयरक्राफ्ट एक टेस्ट फ्लाइट पर था। उसमें किस तरह का नुकसान हुआ, यह जांच का विषय है।
- विमान को रूस में ओवरहॉलिंग और अपग्रेडेशन के लिए भेजा गया था। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उसमें भारतीय नेवी का कोई भी क्रू मेंबर नहीं था। उसमें सभी क्रू रूसी थे।
- रशिया टुडे के मुताबिक, विमान में से काफी धुआं निकल रहा था। प्लेन में आग भी लग सकती थी। इसी वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
- विमान में 4 पायलट और टेक्नीकल टीम के 3 मेंबर सवार थे।
हाल ही में रूस गई थीं रक्षा मंत्री
- हाल में भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मॉस्को गई थीं। उनकी रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कई मुद्दों पर बात हुई थी।
- बता दें कि रूस, भारत को हथियार और गोलाबारूद सप्लाई करने वाला प्रमुख देश रहा है। अभी भी भारतीय हथियारों में ज्यादातर रूस में बने हुए हैं। इसके बावजूद भी रूस द्वारा दिए महत्वपूर्ण पार्ट्स और उपकरणों में मेंटेनेंस की दिक्कत आती रही है।
- रूस ने तेजी से हथियारों के अपग्रेडेशन की बात कही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »