29 Mar 2024, 12:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुठभेड़ में नौ अफगानी पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 11:21AM | Updated Date: Apr 30 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में रविवार को आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 9 अफगानी पुलिसकर्मी मारे गए। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी कि अफगानिस्तान के बदाखशन प्रांत में तालिबान के साथ मुठभेड़ में कम से कम नौ अफगान पुलिसकर्मी मारे गए जबकि 10 अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने शनिवार की रात तशकन जिले में सुरक्षा चौकियों पर अचानक हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। अधिकारी ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि जिले में रविवार तक आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। कई आतंकी भी मारे गए और घायल हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »