20 Apr 2024, 21:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में मिली सबसे उम्रदराज मकड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 11:17AM | Updated Date: Apr 30 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया में मिली ट्रैपडोर प्रजाति की मकड़ी को दुनिया की सबसे उम्रदराज मकड़ी बताया जा रहा है। 43 साल तक जीवित रही इस प्रजाति की एक मकड़ी की हाल में मौत हो गई। शोधकतार्ओं का कहना है कि इससे पहले मेक्सिको में मिली तारांतुला मकड़ी सबसे अधिक 28 साल तक जीवित रही थी।
 
कई दशकों से जारी शोध के दौरान ट्रेपडोर मकड़ी की लंबी उम्र के बारे में नई जानकारियां मिली हैं। आॅस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी में पीएचडी की छात्रा लिंडा मेसन ने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक यह अभी तक की सबसे उम्रदराज मकड़ी थी। इसके जीवन पर किए गए शोध से हमें ट्रैपडोर प्रजाति की मकड़ियों के स्वभाव और उनकी आबादी की जानकारी हुई। इस शोध की शुरूआत बारबरा योर्क मेन ने 1974 में की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »