29 Mar 2024, 04:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निकोल पशिनयान ने तेज किया विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 12:08PM | Updated Date: Apr 29 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरेवन। आर्मेनिया के विपक्षी नेता निकोल पशिनयान आज (रविवार को) विरोध प्रदर्शन फिर से तेज करने के लिए अपने समर्थकों का आह्वान करेंगे। समाचार एजेंसी इंटरफेक्स ने बताया पशिनयान एक मई को राजधानी येरेवन में विरोध प्रदर्शनों को फिर से तेज करने के लिए समर्थकों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। एक मई को संसद नये अंतरिम प्रधानमंत्री चुनेगी। इस बीच पशिनयान ने कहा इस पद के लिए कानूनी तौर पर केवल वहीं उपयुक्त हैं। वह हालांकि सत्तारूढ दल के सदस्य नहीं हैं। जिसका संसद में बहुमत है।
 
आर्मेनिया के राजनेताओं ने अंतरिम प्रधानमंत्री चुन लिए जाने के बाद आकस्मित संसदीय चुनाव कराने पर भी बातचीत की है। रूस के निकट सहयोगी आर्मेनिया में पिछले दो सप्ताह से राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के पश्चात प्रधानमंत्री सर्कसियान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
पशिनयान ने कहा "मैं आर्मेनिया के नागरिकों से एक मई के दिन सुबह सड़कों पर उतरने की अपील करता हूं जिससे नेशनल एसेंबली सहित शहर की सभी सड़कों और चौकों पर जनसैलाब उमड़ आये।" देश के दूसरे बड़े शहर ग्युमरी में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान दस हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »