20 Apr 2024, 03:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेंग ने नेपालियों के अस्थायी दर्जा समाप्त करने पर की आलोचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 12:07PM | Updated Date: Apr 29 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ग्रेस मेंग ने कुछ नेपाली नागरिकों का अस्थायी दर्जा समाप्त करने पर ट्रम्प प्रशासन के फैसले की आलोचना की है। मेंग भारतीयों और अन्य दक्षिण एशियाई लोगों के अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं और अक्सर उन समुदायों से जुड़े  मुद्दों को उठाती रहती हैं।
 
उन्होंने कल अपने एक बयान में कहा "एक बार फिर ट्रम्प प्रशासन ने फिर से निराशाजनक और मूर्खतापूर्ण निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा  "इस बार उन्होंने लगभग नौ हजार नेपाली नागरिकों के देश छोड़ने के बारे में कहा जिन्होंने हमारे देश में सुरक्षा और आश्रय पाया है।" कांग्रेस के सदस्य ने कहा कि इस स्थिति ने उन्हें सुरक्षा की जरूरत है क्योंकि उनकी मातृभूमि 2015 में एक विनाशकारी भूकंप से उभर नहीं पायी है। उन्होंने कहा कि वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं बल्कि वास्तव में अमेरिका के लिए एक सम्पत्ति हैं।
 
अमोरिकी सांसद ने कहा, "एक बार फिर यह राष्ट्रपति ट्रम्प के अप्रवासी एजेंडे को मजबूत करता है और अमेरिकी मूल्यों को नजरअंदाज करता है।" ओबामा प्रशासन द्वारा अमेरिकी कानूनविद के आग्रह पर नेपालियों को यहां रहने दिया गया था और यह स्थिति जून में समाप्त हो जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »