24 Apr 2024, 02:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग उन ने मई में परमाणु परीक्षण केंद्र को बंद करने का दिया भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2018 12:03PM | Updated Date: Apr 29 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाई इन को मई में अपने परमाणु परीक्षण केंद्र को बंद करने का आश्वासन दिया है।  राष्ट्रपति कार्यालय ने आज यहां यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार जोंग ने  इन से कहा कि वह इस दौरान अमेरिका तथा द. कोरिया से विशेषज्ञों तथा पत्रकारों को आमंत्रित करेंगे ताकि इस कार्रवाई में पारदर्शिता को सुनिश्चित की जा सके।
 
इससे पहले उ. कोरिया की सरकारी मीडिया ने दोनों नेताओं के बीच सम्पन्न हुए शिखर सम्मेलन से पूर्व बताया था कि उ. कोरिया ने  अपने परमाणु तथा मिसाइल परीक्षणों को तत्काल स्थगित कर दिया है तथा आर्थिक विकास एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एक परीक्षण केंद्र को  नष्ट कर दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »