24 Apr 2024, 01:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युवक ने विस्फोटकों से खुद को उड़ाया, चार सैन्य अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:15PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोसासो। सोमालिया के गलकायो शहर में एक आत्मघाती हमले में चार सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। हमलावर ने सैन्य शिविर में घुसकर खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कायदा से संबद्ध अल शबाब ने ली है।

शहर के मेयर हिजरी युसूफ बार्रे ने बताया कि मारे गये सैन्य अधिकारियों में एक कमांडर और दो कर्नल शामिल हैं। पुलिस अधिकारी अबदिर रहमान हाजी ने कहा, "मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।" आतंकवादी संगठन अल शाहबाब के प्रवक्ता अबदिसिस अबु मुसाब ने कहा कि उन्होंने हमला करके पांच लोगों को मार गिराया है।

अल शाहबाब सोमालिया की सरकार को हटाकर वहां अपना इस्लामिक कानूनों के आधार पर चलने वाला शासन स्थापित करना चाहता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »