25 Apr 2024, 20:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीमा पर खत्म होगा विवाद, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 3:08PM | Updated Date: Apr 28 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पहली अनौपचारिक शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद हल करने पर सहमति बनी है। बैठक के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने द्विपक्षीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।
भारत और चीन ने आपसी सीमा विवाद हल करने की दिशा में आगे बढ़ने तथा एक दूसरे को मान्य समझौते के लिए अपने प्रयास तेज करने का फैसला किया है। दोनों नेताओं ने आपसी सीमा विवाद हल करने करने के प्रयास तेज करने पर सहमति व्यक्त की और सीमा विवाद के संबंध में विशेष  प्रतिनिधियों को सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनसे उचित, तर्कसंगत और आपसी रुप से स्वीकार्य समझौते की ओर बढ़ने की अपील की।
समग्र द्विपक्षीय संबंधों के विकास की भारत और चीन सीमा के सभी क्षेत्रों पर शांति और सदभावना की महत्त्ता स्वीकार करते हुए दोनों नेताओं ने सीमा पर आपसी समझ, विश्वास, सैन्य संवाद, प्रभावी सीमा मामले प्रबंध तथा व्यवहारिकता पर बल दिया।  
दोनों देशों के नेताओं ने अपनी अपनी सेनाओं को विश्वास कायम के करने के उपायों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिये। दोनों देशों की सेनाएं आपसी तथा समान सुरक्षा के सिद्धांत, मौजूदा संस्थागत प्रबंधन की मजबूती तथा सीमाई क्षेत्रों की घटनाओं के संबंध में सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »