28 Mar 2024, 19:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस से निपटने के लिए अमेरिका ने लिया फैसला अब नाटो पर बनाएगा दबाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 5:13PM | Updated Date: Apr 26 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए अपने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन पर बजट बढ़ाने के लिए दबाव बनाने का फैसला किया है। अमेरिका के इस फैसले में प्रमुख रूप से जर्मनी शामिल है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को नाटो की ब्रुसेल्स में होने वाली बैठक से पूर्व गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। 
अमेरिका के विदेश मंत्री पद के उम्मीदवार माइक पोम्पियो के इस बैठक में भाग लेने के सवाल पर अमेरिकी अधिकारी ने इससे संबंधित विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि अमेरिकी सीनेट विदेश मंत्री के लिये गुरुवार को माइक पोम्पियो के नाम की पुष्टि कर सकती है। 
अधिकारी के मुताबिक अमेरिका के कार्यवाहक विदेश मंत्री जॉन सूलीवान नाटो सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »