19 Apr 2024, 02:26:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

देश की टेलीफोन डायरेक्ट्री लीक करने से पहले सैनिकों ने 6 लोगों को गोलियों से भून डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 11:30AM | Updated Date: Apr 26 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में रहने वाले छह लोगों को देश की टेलीफोन डायरेक्ट्री लीक करने का प्रयास बेहद महंगा पड़ा। नतीजा ये हुआ कि उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फायरिंग स्क्वॉड को जब इस मामले का पता चला तो उन्होंने आरोपी छह नागरिकों को गोलियों से भून डाला। सभी आरोपी देश की राजधानी और यहां के सबसे बड़े शहर प्योंगयांग के रहने वाले थे। आरोप है कि वे देश के बाहर टेलीफोन डायरेक्ट्री से जुड़ी अहम सूचनाएं लीक करने वाले थे।
 
उत्तर कोरिया में टेलीफोन डायरेक्ट्री को गुप्त दस्तावेजों में गिना जाता है। देश की टेलीफोन बुक में फैक्ट्रियों, कंपनियों, उनके प्रबंधकों और पार्टी अध्यक्षों, उच्च स्तरीय अधिकारियों और उनके दफ्तरों के नंबर होते हैं। ये सभी जानकारियां चीन में 5700 ब्रिटिश पाउंड (करीब पांच लाख 31 हजार 782 रुपए) में बेची जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, टेलीफोन डायरेक्ट्री लीक करने के प्रयास का यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारी हरकत में आ गए थे।
 
कानून क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को इस संबंध में अधिकारियों ने संदेश भी जारी किया था, जिसमें चेताया गया था कि अगर भविष्य में कोई इस तरह का काम करने की कोशिश करेगा तो उसे भी सजा दी जाएगी। वहीं, मृतकों के परिजन को उनके निवास स्थान से ह्वांगाए प्रांत भेज दिया गया है। आपको बता दें कि राजधानी प्योंगयांग में ही उत्तर कोरिया के राजनीतिक दलों, सेना और अन्य प्रमुख संगठनों का भी गढ़ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »