20 Apr 2024, 05:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में हुआ भीषण हादसा, 15 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 3:08PM | Updated Date: Apr 25 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तर पश्चिमी आचे प्रांत में हुए एक भीषण हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं 40 अन्य घायल बताए गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेल के कुएं में आग लग गई और वहां काम करने वाले लोग आग की चपेट में आ गए।
इंडोनेशिया की आपदा राहत प्रबंधन एजेंसी ने अपने बयान में कहा, "आग न बुझ पाने के कारण हम अभी भी पीड़ितों की संख्या का पता लगाने में लगे हुए हैं।" आग अभी तक बुझी नहीं है और आस पास के मकानों तथा पेड़ों की तरफ आग की जोरदार लपटें देखी जा रही हैं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग बुझाने के काम में दमकल की आठ गाड़ियां लगी हुई हैं।
एजेंसी के मुताबिक यह आग तड़के उस समय लगी जब 250 मीटर गहरा यह तेल कुआं ऊपर तक भर गया और स्थानीय लोग वहां से कच्चा तेल निकालने के लिए एकत्र हो गए। इस दौरान घायल लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से ड्रिलिंग कर कच्चा तेल निकाला जा रहा होगा और वहां खड़े लोगों में से किसी एक ने सिगरेट जलाई होगी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। आग में झुलसे 10 से अधिक लोगों को बंदा आचे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी वाहयू कुनकोरो ने बताया, "हमारा मानना है कि इस कुएं में से आसपास के ग्रामीण लोग तेल को अवैध रूप से निकाल रहे होंगे और उस समय किसी  के सिगरेट पीने के कारण इसमें आग लगी होगी।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »