20 Apr 2024, 19:53:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द.कोरिया में जल्त होगी अमेरिकी राजदूत की तैनाती, जानिए कौन होगा वहां का राजदूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 2:36PM | Updated Date: Apr 25 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरी हैरिस को दक्षिण कोरिया का राजदूत नियुक्त करने की योजना तैयार की है। पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया का राजदूत मनोनीत किया गया था। हैरी अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगले संभावित विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने हैरी हैरिस को दक्षिण कोरिया की राजधानी में जाकर अपना पदभार संभालने को कहा है। ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से ही दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजदूत का पद खाली पड़ा था। तीन शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने एडमिरल हैरिस को वहां का राजदूत बनाए जाने की योजना की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया है कि "कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की शीर्ष प्राथमिकता है और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे संबंध अविचल हैं।" गौरतलब है कि ट्रंप ने एडमिरल हैरिस को फरवरी माह में ऑस्ट्रेलिया का राजदूत नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने अपना पदभार नहीं संभाला था इस बीच इस घटनाक्रम पर ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री जूली बिशप ने  प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अमेरिका के इस कदम से उन्हें कोई अधिक हैरत नहीं हुई है। उन्होंने कहा "अगर एडमिरल हैरिस हमारे यहां राजदूत बनकर आते तो हम निश्चित तौर पर उनका जोरदार स्वागत करते लेकिन हम यह समझते हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर अमेरिकी चिंताएं भी जायज हैं।" 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »