20 Apr 2024, 20:17:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल से लाए गए पांच लाख रूपए बरामद,एक गिरफ्तार सिद्धार्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 12:19PM | Updated Date: Apr 25 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से लगती नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बे में कल सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल से लाई जा रही 5 लाख रुपए की भारतीय करेंसी बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बरामद करेंसी कानपुर के कपड़ा व्यापारी की थी जिसे उसका मुनीम नेपाल से ला रहा था। सूत्रों ने बताया कि बरामद करेंसी में सभी नोट 2 हजार और  500 रुपए के पाए गए जिनका नेपाल में चलन प्रतिबंधित है। सूत्रों ने बताया सशस्त्र सीमा बल ने बरामद करेंसी और मुनीम को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »