28 Mar 2024, 19:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 2:32PM | Updated Date: Apr 24 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेक्सास। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को संक्रमण रोग की जांच के लिए ह्यूस्टन के एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

पारिवारिक प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने बताया कि 93 वर्षीय बुश को सोमवार को ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुश को शनिवार को अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया था जिनका गत मंगलवार को निधन हो गया था। उन्होंने कहा, "उनके स्वास्थ्य पर उपचार का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहे हैं।" 

बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज पूर्व राष्ट्रपति हैं। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। बुश को एक साथ पहले निमोनिया का उपचार कराने के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »