25 Apr 2024, 21:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समाप्त करे परमाणु कार्यक्रम, फिर हटाएंगे प्रतिबंध: अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 2:23PM | Updated Date: Apr 23 2018 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए प्रतिबंधों को लेकर साफ किया है कि जब तक उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों को समाप्त न कर दे तब तक अमेरिका उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध नहीं हटाएगा 
अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से कल अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जब राष्ट्रपति कहते हैं कि वह अतीत की गलतियों को नहीं दोहराएंगे, तो इसका मतलब है कि अमेरिका उ. कोरिया को तब तक पर्याप्त राहत नहीं देगा जब तक वह अपने परमाणु कार्यक्रमों को काफी हद तक खत्म नहीं कर दे।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »