29 Mar 2024, 00:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडियाना में राष्ट्रीय सिख विरासत माह घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 10:34AM | Updated Date: Apr 22 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियानापोलिस। इंडियाना में खालसा निर्माण दिवस की 319वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई और गवर्नर एरिक जे. होलकोम्ब ने कार्यकारी आदेश जारी कर अप्रैल को राष्ट्रीय सिख विरासत माह घोषित किया। सिक्ख समुदाय के नेताओं को गवर्नर दफ्तर में आमंत्रित कर होलकोम्ब द्वारा समारोह आयोजित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
 
होलकोम्ब ने समारोह के अंत में इस घोषणा की आधिकारिक प्रति उन्हें दी। इस मौके पर सिख समुदाय की राजनीतिक कार्यसमिति के अध्यक्ष गुरिंदरसिंह खालसा सहित वहां मौजूद नेताओं ने होलकोम्ब को धन्यवाद देते हुए हर साल वैशाखी मनाने के अपने वादे को दोहराया। खालसा ने कहा मैं राज्य और संघीय स्तर के निर्वाचित अधिकारियों के साथ गवर्नर का आभारी हूं, जो सिक्ख गुरुद्वारों में जाकर जागरूकता के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »