19 Apr 2024, 03:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी चेक नाके पर हमले में चार अफसरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 11:11AM | Updated Date: Apr 21 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। दक्षिणी असिर प्रांत में सुरक्षा बलों के चेक नाके पर शुक्रवार को हुए हमले में सऊदी के चार अधिकारी मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है। सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर के अनुसार हमले में तीन अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमले के पीछे किसका हाथ है।
 
स्थानीय अधिकारियों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, उसी दौरान उनके तीसरे साथी ने भागने के प्रयास में गोलियां चला दीं। अधिकारियों ने संदिग्धों की पहचान जाहिर नहीं की है। सऊदी अरग अपने पड़ोसी देश यमन के साथ मार्च 2015 से ही संघर्ष की स्थिति में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »