29 Mar 2024, 18:05:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिस पिता की सूरत नहीं देखी, उसे परदेस में ढूंढ़ रहा है बेटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 11:36AM | Updated Date: May 27 2015 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सन् 1992 से अमीन (बदला हुआ नाम) कई बार यूएई की यात्रा कर चुका है ताकि अपने पिता या उनके परिवार को तलाश सके। हालांकि अभी तक वह सफल नहीं हो पाया है। अमीन के पिता साल 1974 में 33 साल की उम्र में भारत यात्रा पर आए थे। यहां उन्होंने अमीन की मां से निकाह किया था। निकाह के दो महीने बाद वह अमीन की मां को अपने देश बुला लेने का वादा करके यूएई लौट गए थे। तब से वह शख्स नहीं लौटा और ना ही उसने अपनी पत्नी से कोई संपर्क किया।
 
 
अमीन की मां अपने पति के यूएई लौटते समय गर्भवती थी। सालों बाद उनके निकाह में शामिल हुए एक व्यक्ति की अमीन की मां को बताया कि उसके शौहर की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। 

मदद कर रही यूएई की पुलिस
ख्यात अखबार ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार दुबई पुलिस का मानवाधिकार विभाग अमीन को उसके पिता की तलाश में पूरी मदद कर रहा है। पुलिस के पास उसके पिता का केवल एक बेहद पुराना और धुंधला पड़ चुका फोटो है और केवल इतनी जानकारी है कि वह 1975 तक पुलिस विभाग में कार्यरत थे।
 
पुलिस के पास उपलब्ध रिकार्ड दर्शाता है कि उसके पिता ने 1975 में अवकाश के लिए आवेदन किया था और ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद त्यागपत्र दे दिया था। अमीन की मां ने बाद में कतर के एक नागरिक से निकाह कर लिया और उसके साथ रहने के लिए दोहा चली गई। अमीन भी 1992 में उसके पास दोहा चला गया। बहरहाल आज तक अमीन का प्रयास सफल नहीं हुआ है, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »