25 Apr 2024, 12:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विवादित समुद्र में लाइट हाउस बनाएगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 11:28AM | Updated Date: May 27 2015 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। विवादित दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन ने मंगलवार को पहली बार अपनी नौसैन्य पहुंच में इजाफा करते हुए आक्रामक सैन्य रणनीति पेश की, जो भारत के लिए हिंद महासागर में नई चुनौती पैदा कर सकती है। इसी के साथ ही चीन ने भारतीय नौसेना पर फोकस करते हुए नई रणनीति भी बनाई है।
 
चीन ने दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों पर दो लाइट हाउसों के निर्माण की योजना का खाका पेश किया, जो उसके पड़ोसी वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया और ब्रुनेई के साथ तनाव को और गहराने का काम कर सकता है।
 
सक्रिय रक्षा पर खास जोर देने की रणनीति पर पहला श्वेत पत्र पेश करते हुए चीनी परिवहन मंत्रालय ने विवादित नैन्शा द्वीपों में दो लाइट हाउसों के निर्माण की आधारशिला रखने के लिए एक समारोह आयोजित किया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि लाइट हाउसों का मकसद जहाजरानी खोज, बचाव एवं आपदा राहत समेत अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना है।
 
भारत के नजरिए से श्वेतपत्र में समुद्र, बाहरी अंतरिक्ष, साइबर स्पेस और परमाणु हथियार जैसे सुरक्षा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें नौसेना का आधुनिकीकरण भी शामिल है, जो भारतीय नौसेना के लिए एक प्रमुख चुनौती पेश कर सकता है। गौरतलब है कि चीन के पास इस समय एक विमानवाहक पोत है और दो अन्य का वह निर्माण कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »