20 Apr 2024, 08:27:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया की 100 सबसे प्रभावी महिलाओं में ये चार भारतीय: फोर्ब्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 10:50AM | Updated Date: May 27 2015 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की  सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकान की संस्थापक किरण मजूमदार शा और एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं।
 
सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है।  भारतीय मूल की इंद्रा नूई (पेप्सीको प्रमुख) और पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी) भी हैं। इस लिस्ट में भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शा को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »