29 Mar 2024, 15:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाई महिलाओं का जर्मन में हुआ सौदा, पुलिस ने किया सात लोगों को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 5:10PM | Updated Date: Apr 18 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रैंकफर्ट। जर्मन पुलिस ने बुधवार को कई राज्यों में 62 चकलाघरों, कार्यालयों और घरों पर छापा मार कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी पर थाइलैंड के वेश्यावृति रैकेट में शामिल होने के साथ ही मानव तस्करी का भी आरोप है।
पुलिस ने कहा कि बल के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें 1500 से अधिक अधिकारियों, वकीलों और आयकर अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और इस दौरान 26 से 66 वर्ष आयु के 56 लोगों को गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि इनका संबंध मानव तस्करी, जबरन वेश्यावृति कराने, दलाली करने और कर अपवंचना करने  जैसे अपराधों से है।
फ्रैंकफर्ट महाभियोजक कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा कि शक व्यक्त किया जा रहा है कि एक 59 वर्षीय थाई महिला अपने 62 वर्षीय जर्मन सहयोगी के साथ थाईलैंड से अनेक महिलाओं और किन्नरों को टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी लाई थी और इन्हें वेश्यावृति के पेशे में धकेल दिया। इस महिला पर आरोप है कि उसने अन्य महिलाओं की कमाई धनराशि को अपने पास रख लिया है और जबरन इन महिलाओं को विभिन्न वेश्यालयों में भेजा। 
बयान में कहा गया है कि अब तक की जांच से पता चला है कि कुल 32 महिलाओं तथा किन्नरों को जर्मनी में टूरिस्ट वीजा पर लाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »