29 Mar 2024, 12:41:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की पूर्व पहली महिला बारबरा बुश का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 3:10PM | Updated Date: Apr 18 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू वुश की पत्नी बारबरा पियर्स बुश का 92 वर्ष की आयु में ह्यूस्टन में निधन हो गया। बरबरा बुश फेफड़े से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं और कुछ समय पहले ही उन्होंने आगे इलाज कराने से इंकार कर दिया था। 
उन्होंने ह्यूस्टन स्थित अपने घर में मंगलवार रात अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके पति पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश और बेटा एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ वहां उपस्थित थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बरबरा बुश के अंतिम संस्कार को लेकर शीघ्र ही जानकारी दी जायेगी।
बुश के निधन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पहली महिला मेलानिया समेत अमेरिका की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने गहन शोक जताया है। ट्रम्प ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रथम महिला को व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति पद और देश में एकता एवं गरिमा को कायम रखने की प्रतिबद्धता के प्रयासों के लिए किया जाएगा। मेलानिया ने भी बरबरा बुश के निधन पर शोक जताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »