20 Apr 2024, 04:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल: भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बम धमाका, दीवार क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 10:33AM | Updated Date: Apr 18 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के विराट नगर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बम धमाका हुआ, जिससे दूतावास की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मोरांग एसपी अरुण कुमार बीसी ने बताया धमाका दूतावास बिल्डिंग के पीछे एक खुली जगह में हुआ। विस्फोट के पीछे किसका हाथ रहा, इसकी जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों ने नेत्र बिक्रम चांड के कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ नेपाल के कैडर को लेकर संदेह जताया है।
 
सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी ने सोमवार को विराट नगर में एक धमाके की योजना बनाई थी। खतरे को देखते हुए घटनास्थल और कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले में गाछिया नदी के पास बने ब्रिज पर पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान मिला, जिसके चलते मंगलवार सुबह तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। बताया जाता है कि नेपाल में आए बाढ़ के बाद टेम्प्रेरी रूप से यह दूतावास बनाया गया था। धमाका रात 8.20 बजे हुआ था, जिससे बिल्डिंग के परिसर की दीवार में बड़ा छेद हो गया। घटना के समय कार्यालय में कोई भी नहीं था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »