20 Apr 2024, 00:32:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-ब्रिटेन को रूसी साइबर अटैक से रहना होगा अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 10:28AM | Updated Date: Apr 18 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। साइबर सुरक्षा से जुड़े एजेंसियों ने अमेरिका और ब्रिटेन को रूस की मदद से होने वाले साइबर अटैक को लेकर आगाह किया है। एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि इन साइबर अटैक्स के जरिए रूस सरकारी और प्राइवेट सेक्टर्स को निशाना बना सकता है। अमेरिका के यूएस कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (यूएस-सीईआरटी) की ओर से टेक्निकल अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा है कि दुनियाभर को जानकारी देने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवाइस जैसे राउटर्स, स्विचेस, फायरवॉल्स, नेटवर्क पर आधारित डिटेक्शन सिस्टम को रूस के समर्थन से हमले का शिकार बनाया जा सकता है।
 
अमेरिका के होमलैंड डिपार्टमेंट और एफबीआई की ओर से लगाए गए अनुमान के बाद यह टेक्निकल अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन कोशिशों में यूके की नेशनल साइबर सिक्योरिटी भी होमलैंड सिक्योरिटी और एफबीआई की ओर से की जा रही कोशिशों में शामिल थी। होमलैंड सिक्योरिटी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। साल 2015 से ही अमेरिकी सरकार को कई सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी मिल रही है कि प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर को निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »