24 Apr 2024, 15:14:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन को क्यों पड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मनाने की जरूरत, जानिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 2:26PM | Updated Date: Apr 16 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। एक तरफ यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सैनिकों को सीरिया से जल्द वापस लाना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रोन ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीरिया में सेनाएं बनाए रखने के लिए मना लिया है।
मैक्रोन ने कहा कि सीरिया पर संयुक्त हवाई हमलों से पहले ट्रंप से फोन पर बातचीत में उन्होंने उनको सीरिया में बने रहने के लिए मना लिया। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें वहां बने रहने के लिए मना लिया।"  बीडब्ल्यूएम टीवी, आरएमसी रेडियो और मीडियापार्ट ऑनलाइन न्यूज पर प्रसारित और प्रकाशित मैक्रोन के साक्षात्कार में सीरिया पर संयुक्त हवाई हमलों में फ्रांस के शामिल होने पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा, "हम इस रूपरेखा में कार्रवाई करने के लिए पूर्ण अंतरराष्ट्रीय वैधता रखते हैं।" मैक्रोन ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तीन सदस्य देशों ने सीरिया मसले में हस्तक्षेप किया है।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »