20 Apr 2024, 01:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वरिष्ठ अधिकारी ने महिला पत्रकार से की ऐसी डिमांड कि नौकरी पर मंडराने लगा खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 2:16PM | Updated Date: Apr 16 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने यौन शोषण के आरोप में घिरे वित्त मंत्रालय में तैनात एक शीर्ष नौकरशाह को बर्खास्त करने का फैसला किया है। 
प्रमुख साप्ताहिक पत्रिका शिंचो ने गुरूवार को अपने अंक में  एक रिपोर्ट में कहा था कि वित्त मंत्रालय में तैनात उप प्रशासनिक अधिकारी जुनीची फुकुदा एक महिला पत्रकार के साथ एक बार में गए और वहां उस महिला से कहा "मैं आपको गले लगाना और चूमना चाहता हूं।" इस अधिकारी पर पहले भी कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं और यह मसला प्रधानमंत्री आबे तथा वित्त मंत्री तारो असों के लिए नया सिरदर्द बन सकता हैं क्यों कि इन दोनों पर हाल ही में भाई भतीजावाद और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
इस बीच सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर फुकुदा ने बताया कि वह जल्द ही एक बयान जारी करेगा और इस मामले में थोड़ा सब्र करने की जरूरत है। पत्रकारों की ओर से इस्तीफे से जुड़े सवाल पर फुकुदा ने कहा कि अभी इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है । पत्रिका ने इन महिला पत्रकारों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है। वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे "मी टू" अभियान के बाद अनेक महिलाओं ने कार्यस्थल और अन्य स्थानों पर हुए यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके बाद दर्जनों अधिकारियों को या तो नौकरी से निकाल दिया गया अथवा उन्होंने  इस्तीफा दे दिया है। कईं मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वित्त मंत्री ने संसदीय पैनल को इस मसले पर जानकारी दी कि फुकुदा ने उनसे मिलकर अपना पक्ष रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »