20 Apr 2024, 07:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं जल्द से जल्द हो सीरिया से सेनाओं की वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 12:12PM | Updated Date: Apr 16 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि सीरिया से अमेरिका की सेनाएं जल्द से जल्द वापस लौट आएं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युल मैक्रों ने कहा था कि उन्होंने श्री ट्रंप को सीरिया में लंबे समय तक सेनाएं बनाए रखने के लिए मना लिया है इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह बयान जारी किया है।
 
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सराह सैंडर्स ने कल बयान जारी कर कहा,अमेरिका के मिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रंप इस बारे में पूरी तरह से साफ रुख रखते हैं कि अमेरिका की सेनाएं जल्द से जल्द वापस लौटें। उन्होंने कहा, हम आईएसआईएस के पूरी तरह खत्मे और उसकी वापसी को रोकने वाले परिस्थिति के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प है। इसके अलावा हम चाहते है कि हमारे क्षेत्रीय सहयोगी और साझेदार क्षेत्र की सुरक्षा की वित्तीय और सैन्य जिम्मेदारी लें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »