29 Mar 2024, 12:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी घोता हुआ आतंकवादियों से हुआ मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 12:34PM | Updated Date: Apr 15 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। सीरिया की सैन्य कमांड ने घोषणा की है कि उसका पूर्वी घोता क्षेत्र आतंकवादियों से मुक्त हो गया है और सभी आतंकवादी समूह इसे छोड़कर जा चुके हैं। सीरिया के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना के जारी बयान में कहा गया है कि आखिरी आतंकवादी समूह के पूर्वी घोता क्षेत्र के दौमा शहर को छोड़कर उत्तर की ओर रवाना होने के बाद यह क्षेत्र आतंकवादियों से मुक्त हो गया है।

बयान में कहा गया, "सभी आतंकवादियों ने दौमा शहर छोड़ दिया है जो पूर्वी घोता में उनका आखिरी गढ़ था।" दौमा शहर पर नियंत्रण करने वाले आतंकवादी संगठन जैश-अल-इस्लाम ने सात अप्रैल को कथित रासायनिक हमले होने के बाद गत रविवार को सीरिया सरकार के साथ इस आशय का समझौता किया था कि वह दौमा शहर छोड़ देगा। सीरिया पर इन रासायनिक हमलों में बाद कल अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने राजधानी दमिश्क के पास होम्स शहर के कई कथित रासायनिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »