17 Apr 2024, 01:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने देशहित में सभी पार्टियों से मांगा सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 10:31AM | Updated Date: Apr 15 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश के बेहतर भविष्य के लिए सभी पार्टियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा इस समय सभी राजनीतिक दलों को देशहित में एकजुट हो जाना चाहिए। गौरतलब है कि इस समय राष्ट्रपति सिरीसेना और उनकी संयुक्त सरकार के प्रधानमंत्री रॉनिल विक्रमसिंघे सत्ता संघर्ष में फंसे हैं।
 
देशवासियों को तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं देने के क्रम में सिरीसेना ने अपनी ये इच्छा जाहिर की। सिरीसेन ने कहा कि मैं सरकार के कार्यों को आगे ले जाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं। सदन में चल रहे विवाद को देखते हुए ही उन्होंने वर्तमान सत्र को खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व मंत्रियों के आग्रह पर सदन की कार्यवाही 8 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। यह समय सरकार के नए कार्यक्रमों के साथ नया सत्र शुरू करने का है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »