17 Apr 2024, 03:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका का दावा, सीरिया ने 50 बार किया रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 3:34PM | Updated Date: Apr 14 2018 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सुयंक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका का आकलन है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेनाओं ने सात साल के युद्ध के दौरान कम से कम 50 बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। 

हेली ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद को बताया, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक सीरिया पर संभावित कार्रवाई का निर्णय नहीं लिया है लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की सीरिया के खिलाफ कार्रवाई सभी सहयोगियों की प्रतिरोधक सहमति के सिद्धांत पर होगी।" उन्होंने कहा," यदि हमने असद सरकार को रासायनिक हमलों को सामान्य बनाने की अनुमति दी दे तो यह सभी राष्ट्रों और सभी लोगों के लिए खतरनाक होगा।" 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »