28 Mar 2024, 15:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए, कहां मौजूद हैं सीरिया में रासायनिक हमले के सबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:27PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अमेरिका के पास सीरिया में हुई रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने के सबूत मौजूद हैं। कहा गया कि सीरिया की सरकार ने हाल ही में दोमा शहर पर रासायनिक हथियारों के साथ हमला किया लेकिन अभी भी हमले में इस्तेमाल हुए मिश्रित रसायन की पहचान का कार्य चल रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नौअर्ट ने कल संवाददाताओं को कहा, "हम यह कह सकते हैं कि हमलों के पीछे सीरिया की सरकार का हाथ है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका के पास इस बात के सबूत हैं तो उन्होंने इसका जबाव 'हां' में दिया। 
उन्होंने  कहा कि रासायनिक हथियार निरोधक संगठन का एक दल आज सीरिया पहुंचकर सबूत एकत्रित करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »