29 Mar 2024, 03:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने इस मकसद से किए सीरिया पर हवाई हमले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:15PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। सीरिया पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि ये हमले राष्ट्रपति बशर अल असद को कड़ा संदेश देने के लिए किये गये हैं।
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कई हवाई हमले किये। सीरिया ने पिछले सप्ताह विद्रोहियों के खिलाफ रासायनिक गैस का इस्तेमाल किया था। रासायनिक गैस हमले के खिलाफ सीरिया को सबक सिखाने के लिए ताजा हमले किये गये हैं।
गौरतलब है कि असद सरकार लगातार कथित रासायनिक हमले से इनकार कर रही है। इस सरकार को रूस का समर्थन हासिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »