18 Apr 2024, 11:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान के 'शिव' अवतार पर मचा सियासी घमासान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 4:17PM | Updated Date: Apr 13 2018 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान एक बार फिर विवादित कारनामे को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार इमरान के हिंदू देवता के रूप को लेकर न केवल सोशल मीडिया बल्कि पाकिस्तान की सियासत में भी तांडव मचा है।  
दरअसल पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर इमरान की ऐसी फोटो वायरल हुई है, जिसमें वो भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। इमरान का शिव अवतार पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर भगवान शिव के अवतार में इमरान खान की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो की वजह से न केवल पाकिस्तान के हिंदुओं में रोष है बल्कि तस्वीरें वायरल होने के बाद पाकिस्तान में सियासी तापमान भी बढ़ गया है। संसद में भी इसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ।
लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर को लेकर अपना गुस्सा जताया। लोगों ने इसे भगवान और धर्म का अपमान बताया। इमरान की इस तस्वीर की वजह से पाकिस्तान की संसद में भी विरोध हुआ है। राजनीतिक दलों का कहना है कि इस तस्वीर के पीछे नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग का हाथ है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी संसद ने इस मामले की जांच रिपोर्ट संघीय जांच एजेंसी के हवाले कर दी है। गत आठ अप्रैल को इस तस्वीर को पेसबुक पर पोस्ट किया गया। जिस पेज पर इस फोटो को शेयर किया गया वो पेज नवाज शरीफ को समर्थन करता है। मामले की संघीय जांच विवाद बढ़ता देख इस मामले की संघीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
संसद अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा है। इस मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रोष जताया। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के हिंदुओं ने भी इस गलत बताते हुए इसकी निंदा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »