29 Mar 2024, 20:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने गजनी प्रांत के जिले में खेला खूनी खेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 1:30PM | Updated Date: Apr 12 2018 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के एक जिले पर तालिबानी आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया। कब्जा करने के साथ ही आतंकियों ने जिले के गवर्नर समेत 12 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

गजनी के पुलिस उप प्रमुख रमाजान अली मोहसेनी ने बताया कि यह घटना प्रांत के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले  ख्वाजा उमरी जिले में हुई जहां आतंकवादियों ने जिले के गवर्नर अली दोस्त शम्स, उनके अंगरक्षकों, सात पुलिस अधिकारियों और पांच खुफिया एजेंटों की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आतंकवादियों ने जिला मुख्यालय में आग भी लगा दी।

इस बीच तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि इस हमले में 20 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »