20 Apr 2024, 09:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 11:18AM | Updated Date: Apr 12 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या सौ से ज्यादा हो चुकी है। डिप्टी नेशनल पुलिस चीफ मोहम्मद सैफ्रुद्दीन ने कहा कि इस महीने जकार्ता और जावा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। इंडोनेशिया के कई टीवी चैनलों ने दिखाया है कि मृतकों के परिजन शवों को अस्पतालों तक ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि केवल जकार्ता में ही 31 मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा गैरकानूनी शराब को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। देश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अवैध शराब का धंधा बढ़ा है। इसमें घातक मेथनॉल का इस्तेमाल होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »