25 Apr 2024, 18:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया रासायनिक हमले की नये सिरे से जांच चाहता है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:33PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सीरिया में रासायनिक हमले को लेकर मंगलवार को होने वाली सुंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका ने मामले की दोबारा जांच करने का प्रस्ताव रखा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव पर मतदान हो जिसमें रासायनिक हमलों की नये सिरे से जांच की मांग की गयी है। 
अमेरिका ने प्रस्ताव का नया मसौदा तैयार कर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को सौंप दिया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीरिया में रासायनिक हमलों के लिये ईरान और रूस को बड़ी कीमत चुकानी होगी। गौरतलब है कि शनिवार को सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले डोमा शहर में हुए कथित रासायनिक हमले में कई लोग मारे गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »