29 Mar 2024, 18:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में रासायनिक हमले को लेकर तुर्की ने उठाई आवाज, जानिए क्या है तुर्की की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:16PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। सारिया के डोमा शहर में हुए कथित रासायनिक हमले को लेकर तुर्की ने जांच की मांग उठाई है। तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से डोमा शहर में हुए कथित रासायनिक हमले की जांच करने की मांग की है।  
तुर्की सरकार के प्रवक्ता बेकिर बोजडैग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विशेष रूप से रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) को इसकी जांच करनी चाहिये और दुनिया को इसके बारे में सही जानकारी के साथ सूचित करना चाहिये। बोजडैग ने कहा कि प्राप्त जानकारी से यह साफ होता है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 
गौरतलब है कि शनिवार को सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले डोमा शहर में हुए कथित रासायनिक हमले में कई लोग मारे गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »