25 Apr 2024, 05:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने विदेशी निवेशकों तक पहुंच बढ़ाएगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 1:46PM | Updated Date: Apr 10 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर हैनान द्वीप के बाओ शहर में 'एशिया के लिए बाओ फोरम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चीन खुली अर्थव्यवस्था और आयातित उत्पादों पर दरें कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेशी निवेशकों की चीन के बाजार तक पहुंच को बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने कहा 'जैसे ही संभव होगा' चीन ऑटोमाबाइल क्षेत्र में विदेशी मालिकाना हक की सीमा को बढ़ायेगा और वित्तीय क्षेत्र को खोलने के लिए पहले घोषित किये गये कदमों पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "इस वर्ष हमने वाहनों के साथ-साथ अन्य उत्पादों की आयात दरों में काफी कमी की है।" इसके अलावा उन्होंने पुरानी आर्थिक घोषणाओं को भी दोहराया। 

उन्होंने कहा, "शीत युद्ध की मानसिकता" और अलगाव के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता। अमेरिका-चीन के बीच जारी कारोबारी प्रतिस्पर्धा के दौरान आये जिनपिंग के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। विदेशी कारोबारी समूहों ने जिनपिंग के आर्थिक सुधारों, बौद्धिक संपदा उल्लंघन निवारण को सशक्त करने के प्रतिबद्धता का स्वागत किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »