28 Mar 2024, 23:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब ब्रिटेन में भी लड़के पहन सकेंगे स्कर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 11:01AM | Updated Date: Apr 9 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित स्कूल ने यूनिफॉर्म में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए अनूठा कदम उठाया है। रुटलैंड स्थित अपिंघम बोर्डिंग स्कूल ने छात्रों को भी स्कर्ट पहनने की अनुमति दे दी है। इससे पहले स्कूल ने लैंगिक भेदभाव मिटाते हुए छात्र-छात्रा की जगह शिष्य (प्यूपल) शब्द के प्रयोग को बढ़ावा दिया था। हाल में एक टीवी शो में मुख्य भूमिका निभा रहे डॉक्टर क्रिस्चियन जेसन ने कहा था कि अगर स्कूल में उन्हें स्कर्ट पहनने की इजाजत होती तो वह जरूर पहनते। जेसन का कहना था कि स्कूल में जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म को लागू करना चाहिए। उनके सुझाव पर स्कूल के प्रधानाचार्य रिचर्ड मालोने ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि छात्र खुद हमसे कहेंगे कि वे स्कर्ट पहनकर खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »