19 Apr 2024, 14:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रेनों से पहुंचाया 45 लाख किलो मल, फैली बदबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 10:53AM | Updated Date: Apr 9 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। अमेरिका के अलबामा राज्य के छोटे से कस्बे पैरिश के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। दरअसल इस कस्बे में करीब 45 लाख किलो इंसानी मल डंप किया गया है। यह मल ट्रेनों में भरकर यहां लाया गया। इससे पैरिश कस्बे में रहने वाले 982 लोगों का बदबू से जीना मुहाल हो गया है। खबर के अनुसार, दर्जन भर ट्रेनों में भरकर इंसानी मल 2 महीने पहले पैरिश कस्बे में लाया गया था। यह इंसानी मल न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी से पैरिश कस्बे के नजदीक स्थित एडम्सविले इलाके में एक निजी लैंडफिल साइट पर डंप किया गया।
 
इससे पूरा पैरिश कस्बा दमघोंटू बदबू से परेशान है। जनवरी में ही पैरिश कस्बे के नजदीक स्थित अन्य कस्बे वेस्ट जैफरसन ने अदालत में याचिका दाखिल कर प्राइवेट कंपनी द्वारा सीवेज उनके कस्बे में लाने का विरोध किया था। याचिका में कहा गया था कि कस्बे के निवासी तेज दुर्गंध से परेशान हैं। इस पर अदालत ने वेस्ट जैफरसन कस्बे के पक्ष में फैसला सुनाया। जब अदालत ने वेस्ट जैफरसन कस्बे के पक्ष में फैसला सुनाया, तब तक इंसानी मल भरकर ट्रेनें न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी से निकल चुकी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »