20 Apr 2024, 15:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस, अमेरिका को देगा कड़ा जवाब, जानिए क्या है मुद्दा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 2:59PM | Updated Date: Apr 7 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस ने कहा कि वह अपने कारोबारियों, कंपनियों तथा सरकारी अधिकारियों पर लगाये गये नए अमेरिकी प्रतिबंधों का मजबूती से जवाब देगा। 
रुसी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि किसी प्रकार का दबाव रूसी नागरिकों को मार्ग बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता और प्रतिबंध केवल रूसी समाज को एकजुट करेगा। अमेरिका ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मध्यस्थता करने समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए रुस को दंडित करने के लिए कल सुबह ही नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 
बताया जाता है कि अमरीका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सात करीबियों और 17 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों समेत कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इन सभी पर 'पूरी दुनिया में हानिकारक गतिविधियां चलाने' का आरोप लगाया गया है। अमरीका ने रूस के उच्च वर्ग से संबंधित 12 कंपनियों, सरकारी हथियार निर्यातक कंपनी और एक बैंक को भी प्रतिबंधित किया है।
ताजा फैसले में अमरीका ने जिन लोगों को प्रतिबंधित किया है, उनमें पुतिन के बॉडीगार्ड, उनके दामाद, राष्ट्रपति के निकट सहयोगी और उनके नियंत्रण वाली कई कंपनियां शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »